Showing posts with label गांगुली एशिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़. Show all posts
Showing posts with label गांगुली एशिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़. Show all posts

Friday, June 27, 2008

गांगुली एशिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़

सौरव गांगुली
गांगुली इन दिनों वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं
भारत की वनडे क्रिकेट टीम में वापसी के लिए जोर-आज़माइश कर रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एशिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ चुना गया है.

उन्हें यह पुरस्कार पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को आयोजित कैस्ट्रॉल एशियन क्रिकेट अवार्ड समारोह में दिया गया.

समारोह में सौरव गांगुली ख़ुद उपस्थित नहीं थे, उनका पुरस्कार उनकी पत्नी डोना गांगुली ने लिया.

क्रिकेट की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को एक दिवसीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार दिया गया. गौतम गंभीर ट्वेंटी-20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ चुने गए.

पुरस्कार

श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज़ कुमार संगकारा को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज़ चुना गया.

डोना गांगुली ने सौरभ की ओर से सम्मान स्वीकार किया

श्रीलंका के ही फ़रवीज़ महारूफ़ को एक दिवसीय क्रिकेट का और पाकिस्तान के उमर ग़ुल को ट्वेन्टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ चुना गया.

स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इन दिनों अपने ख़राब फ़ार्म के कारण पाकिस्तान की एक दिवसीय टीम से बाहर चल रहे विकेट कीपर कामरान अकमल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया.

पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों का चयन पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम, श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ वाली एक तीन सदस्सीय समिति ने किया.

चयनकर्ताओं के अनुसार कामरान अकमल का चय़न पिछले दो साल में किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया.